सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 09 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 09 अगस्त)

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत बी.टी.आर.टी. की 4 दिवसीय कार्यशाला हुई प्रारंभ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. आर.आर. भोसले के दिशा निर्देशन मे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय तकनीकी रिसोर्स टीम बी.टी.आर.टी. के लिए कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभा कक्ष मे किया गया। यह कार्यशाला 12 अगस्त.16 तक आयोजित की जावेगी। इसके पहले दिन जिला रिसोर्स टीम के प्रभारी एवं कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीहोर, श्री ए.ए. खान, समस्त विकास खण्डो के सहायक यंत्री एवं उद्यानिकी अधिकारी मनरेगा श्री भूपेन्द्र राजपूत ने कार्य शाला मे उपस्थित मनरेगा एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के समस्त उपयंत्रियो को गुणवत्ता नियंत्रण, मनरेगा क्रियान्वयन, नवाचार एवं अभिसरण से संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला के दूसरे दिन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री खान द्वारा उपयंत्रियो को मटेरियल टेस्टिंग, एवं गुणवत्ता जांच की तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जावेगा।


जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 13.08.16 को होगी आयोजित

vidisha news
सीहोर जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ’’दिशा ’’ की बैठक मान. श्री अलोक संजर सांसद एवं सहअध्यक्ष ’’डी.डी.सी.एम.सी.’’ की अध्यक्षता मे दिनंाक 13.08.16 को जिला पंचायत सभा कक्ष मे समय सायं 4ः00 बजे से आयोजित की गई है। कलेक्टर डा. सुदाम खाडे ने समस्त विभाग प्रमुखो को निर्देशित किया है कि विगत बैठक दिनंाक 08.06.2016़ को आयोजित की गई थी जिसका पालनप्रतिवेदन के साथ बैठक मे उपस्थित होवे। साथ ही केन्द्र प्रवर्तित योजनाओ की समीक्षा भी बैठक मे की जावेगी। जिससे संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ संबंधित योजना प्रभारी एवं विभाग प्रमुख बैठक मे उपस्थित होवे। 

युवा कांग्रेस ने जिला अस्पताल में किया फल वितरण 

sehore news
 सीहोर/ भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस और भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगाठ के उपलक्ष में आज सीहोर विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वाधान में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया । आज ही के दिन नो अगस्त 1960 को युवा कांग्रेस की स्थापना पूर्व प्रधानमंती स्व श्रीमति इन्द्रा गाँधी द्वारा की गई थी और आज ही के दिन नो अगस्त 1947 को पुरे भारत वर्ष में राष्ट्र पिता स्व महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत की थी । इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कार्यकर्ताओ को सदेव पीड़ित मानवता की सेवा करने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर युवा नेता बिर्जेश पटेल,पार्षद विवेक राठौर,एन.एस.यु.आई. जिला अध्यक्ष आनन्द कटारिया,पियूष मालवीय,मुस्तुफा अंजुम,अवदेश परमार,मनीष कटारिया,अनुराग परिहार,राहुल गोस्वामी,कमलेश यादव,रजत चौधरी,सोनू विश्वकर्मा,दीपक वर्मा,मनीष मेवाडा,मृदुल शर्मा,उत्तम जयसवाल,प्रशांत भरवे,लोकेश पटेल,अमित वर्मा,उदय पर्लिकर,हेमंत परमार,महेंद्र परमार, शुभम वर्मा,बालकृष्ण जयसवाल,दीपक वर्मा,वरुण पाटीदार,रजा खान,प्रणव सोनी,छोटू राय,धर्मेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: