छात्रों की पिटाई के विरोध में बसपा का धरना
अरुण कुमार मटिहानी,बेगुसराय। दिनांक 3 अगस्त 2016 को पटना में शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे अनुसूचित जाति-अनुसूचित जन जाति के छात्रों की बर्बरतापूर्ण पिटाई बिहार पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया।उसके विरोध में यह धरना प्रदर्शन बसपा द्वारा बिहार के सभी जिला मुख्यालय में करना सुनिश्चित किया गया है। इसी के तहत बेगुसराय ज़िला मुख्यालय के दक्षिणी द्वार पर बसपा के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमें बसपा द्वारा निम्नलिखित माँग पत्र ,महामहिम राज्यपाल महोदय बिहार प्रदेश को दिया गया। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जन जाति छात्रों की छात्रवृति कटौती के नियम को रद्द करते हुए पूर्ण छात्रवृति प्रदान की जाए और छात्रवृति सही समय पर दी जाय। छात्रों की निर्मम व बर्बरतापूर्ण पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एस.सी.,एस.टी., एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाय। अंततः बिहार सरकार से कहना है कि यदि उपरोक्त माँगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो बसपा बिहार प्रदेश इकाई द्वारा सड़कों पर उतरकर आन्दोलन किया जाएगा।उक्त बातें पार्टी के अधिकारी कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने अपने जोशपूर्ण भाषण में कहा।पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता एवं वक्ता में उपस्थित व्यक्ति निम्नोक्त थे :- राम पदार्थ यादव,प्रदेश अध्यक्ष,गरीब दास,शशि भूषण कुमार,लोक सभा कॉर्डिनेटर,ब्रजकिशोर चन्द्रवंशी,जिला अध्यक्ष,राम कुमार राम,जिला महासचिव,अरुण पासवान,विधानसभा अध्यक्ष,चेरिया बरियारपुर एवं अन्य सदस्य,कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें