स्वामी के बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

स्वामी के बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार

shila-dixit-reply-morya
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने बसपा के बागी स्वामी प्रसाद मौर्या के रिजेक्टेड माल वाले बयान पर हिमांशु तिवारी आत्मीय से बातचीत की। उन्होंने क्या कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में- 

जीत-हार तो लगी रहती है- शीला दीक्षित

दिल्ली की पूर्व सीएम और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की घोषित उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र है, हार-जीत तो लगी रहती है। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्या के द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना वाकई निन्दनीय है। मैं तीन बार दिल्ली से बतौर मुख्यमंत्री इलेक्ट हुई। लेकिन एक बार हार जाने का मतलब ये नहीं कि मैंने जनाधार खो दिया है। राजनीति के स्तर मत गिराएं। 

क्षमा याचना कर लें स्वामी प्रसाद मौर्या- रीता बहुगुणा जोशी

वहीं कांग्रेसी नेता रीता बहुगुणा जोशी ने बातचीत के दौरान कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या के द्वारा इस्तेमाल किए गए अभद्र शब्दों की कड़े शब्दों में निन्दा करती हूं। शीला जी सम्मानित महिला हैं। उनकी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याति है। स्वामी बड़े कद के नेता है, उनके द्वारा इस तरह का बयान वाकई निन्दनीय है। स्वामी प्रसाद मौर्या को क्षमा याचना कर लेनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: