सपा, बसपा और कांग्रेस के छह विधायक पार्टी में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 12 अगस्त 2016

सपा, बसपा और कांग्रेस के छह विधायक पार्टी में शामिल

sp-bsp-and-congress-party-s-six-legislators-joins-bjp
लखनऊ 11 अगस्त, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले ‘आया राम, गया राम’ के शुरु हुए दौर के तहत आज कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायक आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले विधायकों में बसपा के बाला प्रसाद अवस्थी और राजेश त्रिपाठी शामिल हैं जबकि कांग्रेस के संजय जायसवाल, विजय दुबे और माधुरी वर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा का दामन थामने वालों में सपा के शेर बहादुर सिंह भी शामिल हैं। श्री अवस्थी लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी सीट और श्री त्रिपाठी गोरखपुर जिले के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: