आन्ध्र विशेष दर्जा विधेयक पर लोकसभा अध्यक्ष करेंगी निर्णय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

आन्ध्र विशेष दर्जा विधेयक पर लोकसभा अध्यक्ष करेंगी निर्णय

speaker-will-decide-on-andhra-s-special-status-bill
नयी दिल्ली 05 अगस्त, आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के बारे में राज्यसभा में पेश किया गया एक निजी विधेयक धन विधेयक की श्रेणी में आता है या नहीं इसका निर्णय अब लोकसभा अध्यक्ष लेंगी। कांग्रेस के के वी पी रामचन्द्र राव के आन्ध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2015 पर आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के तर्कों को सुनने के बाद राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन ने इसे यह निर्णय करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के पास भेज दिया कि यह धन विधेयक है या नहीं। वित्त मंत्री एवं सदन के नेता अरूण जेटली द्वारा इसे धन विधेयक करार दिये जाने के बाद श्री कुरियन ने विभिन्न दलों के नेताओं से सदन में इस पर राय ली। इसके बाद उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए विधेयक को अंतिम निर्णय के लिए लोकसभा अध्यक्ष के पास भेजने की व्यवस्था दी। इसके बाद कांग्रेस के सदस्यों ने सत्ता पक्ष द्वारा धन विधेयक का मुद्दा उठाये जाने को अनुचित बताते हुए भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पडी। इससे पहले विपक्ष की ओर से जोरदार तर्क दिये गये कि यह धन विधेयक नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: