राजनाथ के इस्लामाबाद में भाषण का ‘ब्लैक आउट’ प्रोटोकॉल के अनुरूप: विदेश मंत्रालय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

राजनाथ के इस्लामाबाद में भाषण का ‘ब्लैक आउट’ प्रोटोकॉल के अनुरूप: विदेश मंत्रालय

as-rajnath-talks-of-blackout-of-his-speech-at-saarc-mea-says-protocol-followed
नयी दिल्ली 05 अगस्त, इस्लामाबाद में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) की मंत्रिस्तरीय बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण को ब्लैक आउट किये जाने की रिपोर्टों को खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय ने आज स्पष्ट किया कि दोनों मंत्रालयों के बीच इस मुद्दे पर कोई विरोधाभास नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां नियमित ब्रीफिंग में श्री सिंह की कल समाप्त हुई पाकिस्तान यात्रा को लेकर सवालों की बौछार का सामना करते हुए यह स्पष्टीकरण दिया। श्री सिंह की पाकिस्तान यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कई उदाहरण की रिपोर्टों पर श्री स्वरूप ने बताया कि आरंभिक उद्बोधन के बाद मीडिया को विचार विमर्श में शामिल होने की अनुमति नहीं होती है। उन्हाेंने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी कहा कि अगर भारत में यह बैठक होती तो भी इसी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता। प्रवक्ता ने कहा कि गृहमंत्री ने संसद में जो बयान दिया है ,उसमें हर बात बहुत स्पष्ट है और किसी प्रकार का कोई विरोधाभास नहीं है। श्री सिंह के संसद में दिये गये वक्तव्य के कुछ अहम अंश उद्धृत करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि कल जो कुछ भी उन्होंने कहा और आज गृहमंत्री ने जो कहा उसमें काेई भी विरोधाभास कहां है। एक बात यह जरूर है कि गृहमंत्री के साथ गये मीडिया को उस कक्ष में नहीं जाने दिया गया और बहुत से पत्रकारों को वीसा नहीं दिया गया। स्वाभाविक रूप से पाकिस्तान द्वारा किसी बहुपक्षीय बैठक में यह प्रतिबंधात्मक व्यवहार दक्षेस देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों में बाधा डालता है। उन्होंने कहा कि दक्षेस बैठकाें के सजीव प्रसारण को लेकर जो परंपरा रही है, उसे कल स्पष्ट कर दिया गया था। भारत स्वाभाविक रूप से दक्षेस सचिवालय से इस मुद्दे पर अलग राय रखता है और उसे इस बारे में बताया भी जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: