नयी दिल्ली, 02 अगस्त, दूरसंचार विभाग एवं भारतीय डाक आज से ‘ट्विटर सेवा’ से जुड़ गया है जिससे बाद अब लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने यहां संचार भवन में दोनों विभागों के ट्विटर सेवा से जुड़ने की औपचारिक घोषणा करते हुये कहा कि बीएसएनएल एवं एमटीएनएल सहित दूरसंचार एवं डाक विभाग की ज्यादातर सेवाएं आम ग्राहकों से संबंधित हैं। सरकार का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाये। शिकायतों के लिए ट्विटर हैंडल ‘एटमनोजसिन्हाबीजेपी’ रखा गया है। श्री सिन्हा ने उम्मीद जताई कि इससे आम उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या शिकायतों के निपटारे की कोई समय सीमा तय की गई है, संचार मंत्री ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि शिकायतें किस तरह की हैं। ट्विटर इंडिया के समाचार, राजनीति एवं सरकार प्रमुख राहिल खुर्शीद ने बताया कि ‘ट्विटर सेवा’ एक विशेष डैशबोर्ड है। किसी भी मंत्रालय से जुड़ी शिकायतों, सुझावों तथा सामान्य टिप्पणियों में से शिकायतों की प्रोग्राम और मैन्युल तरीके से पहचान की जायेगी। इसके बाद हर शिकायत को प्राथमिकता आवंटित कर उसके साथ एक टिकट जेनरेट किया जायेगा। मंत्रालय या विभाग उस टिकट को संबंधित अधिकारी के पास भेजेगा करेगा। भेजते ही अधिकारी के पास एक ई-मेल चला जायेगा। श्री खुर्शीद ने बताया कि टिकट के माध्यम से शिकायतों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे पता चलता रहेगा कि किसी अधिकारी या विभाग के पास कितनी शिकायतें लंबित हैं और कब से लंबित हैं। इससे अधिकारियों के लिए उन पर कार्रवाई करना आसान हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, रेल मंत्रालय, पासपोर्ट सेवा के लिए विदेश मंत्रालय तथा बेंगलुरु पुलिस पहले ही ट्विटर सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनके अलावा गृह मंत्रालय एवं ऊर्जा मंत्रालय भी इनकी दक्षता परख रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य माइजीओवीडॉटइन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस तथा उत्तर प्रदेश सरकार भी जल्द ही इस सेवा से जुड़ने वाली है।
बुधवार, 3 अगस्त 2016
‘ट्विटर सेवा’ से जुड़ा दूरसंचार विभाग, जल्दी हल होंगी शिकायतें
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें