आनंदी बेन को ‘बली का बकरा’ बनाने से नहीं बचेगी भाजपा: राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

आनंदी बेन को ‘बली का बकरा’ बनाने से नहीं बचेगी भाजपा: राहुल

sacrificing-scapegoat-won-t-save-bjp-rahul-on-anandiben-s-resignation
नयी दिल्ली, 02 अगस्त, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे पर आज कहा कि गुजरात की बदहाली मोदी शासन में हुई है लेकिन उसके लिए श्रीमती पटेल को ‘बली का बकरा’ बनाया गया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का भला नहीं होगा। श्री गांधी ने ट्वीट करके कहा “गुजरात की बदहाली के लिए आनंदी बेन के दो साल का कार्यकाल नहीं बल्कि 13 साल का मोदी शासन जिम्मेदार है। इसके लिए आनंदी बेन को बली का बकरा बनाया गया है और इससे भाजपा बचने वाली नहीं है।” गौरतलब है कि गुजरात की मुख्यमंत्री ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। उनके इस्तीफे की अटकलें कई दिनों से लगायी जा रही थी। यह भी अटकलें थीं कि उन्हें राज्यपाल बनाये जाने की तैयारी चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: