ट्रक की चपेेट में आने से सात श्रद्धालुओं की मृत्यु, 12 घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

ट्रक की चपेेट में आने से सात श्रद्धालुओं की मृत्यु, 12 घायल

truck-rammed-seven-pilgrims-died-12-injured
अयोध्या 09 अगस्त, उत्तर प्रदेश के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में आज तडके ट्रक की चपेट में आने से सात श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी और 12 घायल हो गये। घायलाें में दो की हालत नाजुक बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार बाईपास पेट्रोल पम्प के नजदीक कुछ श्रद्धालु सो रहे थे कि अचानक उनके ऊपर ट्रक चढ गया। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 12 घायल हो गये। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु कानपुर के रहने वाले बताये गये हैं। वे अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेला को देखने आये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: