ब्याज दरें यथावत, घर कार ऋण अभी नहीं होगा सस्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

ब्याज दरें यथावत, घर कार ऋण अभी नहीं होगा सस्ता

repo-rate-unchanged-home-and-car--loans-not-to-be-cheaper
मुंबई 09 अगस्त, घरेलू स्तर पर हाल के महीने में महँगाई में आयी तेजी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बने रहने के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने आज अपनी नीतिगत दरों को यथावत बनाये रखा जिससे घर और कार जैसे ऋण के सस्ते होने की उम्मीद लगाये लोगों को इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने चालू वित्त वर्ष की ऋण एवं मौद्रिक नीति की तीसरी द्विमासिक एवं अपनी अंतिम मौद्रिक समीक्षा को जारी करते हुये कहा कि घरेलू और वैश्विक हालात को देखते हुये ब्याज दरों को स्थिर रखा गया है। इसके तहत रेपो दर 6.5 प्रतिशत, रिवर्स रेपाे दर 6.0 प्रतिशत, नकद आरक्षित अनुपात( सीआरआर) 4.0 प्रतिशत , बैंक दर 7.0 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर 7.0 प्रतिशत पर अपरिवर्तित है। हालाँकि बैंकरों, अर्थशास्त्रियों और विश्लेषकों ने श्री राजन के चार सितंबर को इस पद को छोड़ने से पहले आम लोगों और उद्योग जगत को राहत देते हुये ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी की कमी करने का अनुमान जताया था लेकिन आरबीआई गर्वनर ने न:न सिर्फ नीतिगत दरों को स्थिर रखा है बल्कि कोई अन्य नीतिगत घोषणा भी नहीं की है ताकि नये गवर्नर को निर्णय लेने में कोई परेशानी न हो।

कोई टिप्पणी नहीं: