नयी दिल्ली,01 अगस्त, डोपिंग आरोपों से बरी होकर राहत और खुशी महसूस कर रहे पहलवान नरसिंह यादव ने सोमवार काे कहा कि अब सच्चाई सबके सामने आ गयी है। नरसिंह ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ संवाददाताओं से कहा ,“ मैं सभी लोगों,मीडिया और अपने समर्थकों का धन्यवाद करना चाहता हूं जो मेरे और सच्चाई के साथ खड़े रहे। मुझे डोपिंग आरोपों से बरी किये जाने से सच्चाई सबके सामने आ गयी है।” महाराष्ट्र के पहलवान ने कहा,“ मैं बहुत खुश हूं । मुझे अब ओलंपिक में उतरने और देश के लिये पदक जीतने का इंतजार है।” नरसिंह रियो ओलंपिक में 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वजन वर्ग में उतरेंगे। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के जांच पैनल ने नरसिंह मामले की सुनवाई के बाद पहलवान को क्लीन चिट देते हुये कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं था। बृजभूषण ने भी कहा,“ नरसिंह नाडा जांच पैनल के फैसले से बेहद खुश हैं। हमें पूरा यकीन था कि नरसिंह को इन आरोपों से क्लीन चिट मिल जायेगी। वह अब रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।”
मंगलवार, 2 अगस्त 2016
सच्चाई सामने आ गयी : नरसिंह
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें