किशनगंज 01 अगस्त, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसेन ने बिहार सरकार के नये उत्पाद कानून को तुगलकी फरमान बताया है । श्री हुसेन ने सीमांचल क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा करने लौटने के बाद आज यहां संवाददताओं से बातचीत में कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी का वह समर्थन करते हैं , लेकिन नया उत्पाद कानून सरकार का तुगलकी फरमान है । उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की सुई एक जगह पर रुक गई है । भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सीमांचल में बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है जिसके मद्देनजर राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ करे । उन्होने कहा कि बाढ़ से इस इलाके में भारी तबाही के साथ-साथ जानमाल और फसलों की व्यापक क्षति हुयी है । उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीडितों को राहत मुहैया कराने में सरकार और प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो रही है । श्री हुसेन ने कहा कि यदि राज्य सरकार महानंदा बेसिन योजना को पूरा कर लिया होता तो सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की तबाही नहीं झेलनी पड़ती । उन्होने कहा कि बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह महानंदा नदी पर बांध के लिए योजना बनाकर केन्द्र को प्रस्ताव देते हैं तो वह केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलकर इस योजना को स्वीकृत करवाने का अनुरोध करेंगे । भाजपा नेता ने पाकिस्तान को आतंकवाद का मुख्य केन्द्र बताया और कहा कि पूरी दुनिया को मिलकर उसे सबक सिखाने की जरूरत है । उन्होंने पाकिस्तान को आतंकबाद का मुख्य केंद्र बताया और आरोप लगाया कि पाक कश्मीर के भोले-भाले युवाओं को भड़का रहा है ।
मंगलवार, 2 अगस्त 2016
बिहार सरकार का नया उत्पाद कानून तुगलकी फरमान :शाहनवाज
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें