विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 10 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अगस्त 2016

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 10 अगस्त)

चबालीस सौ करोड़ बीमा राशि किसानों को शीघ्र वितरित-राज्यमंत्री श्री मीणा

vidisha news
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), वन राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा दस अगस्त बुधवार को शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर स्थानीय रहवासियों की मूलभूत समस्याओं को सुना और निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नटेरन जनपद पंचायत के प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री मीणा ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही किसानों को सोयाबीन की बीमा राशि का वितरण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बाईस सौ करोड़ की व्यवस्था की गई है। इतनी ही राशि केन्द्र सरकार के द्वारा दी जाएगी। राज्यमंत्री श्री मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने में आमजनों की भी महती भूमिका है। जहां प्रदेश पहले बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था जिसे अब विकसित राज्य के रूप में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ सुपात्रों को समय पर मिले इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण जबावदेंही है। उन्होंने संबंधितों से आग्रह किया कि वे शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भी अपना योगदान दें। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। स्थानीय नागरिकों की सार्वजनिक मांगो और समस्याओं का निदान सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाएगा। राज्यमंत्री श्री मीणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ऐसे ग्राम जहां सिंचाई के प्रबंध नही है वहां प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत मुख्य नहरों से पाईपों के माध्यम से सिंचाई के प्रबंध सुनिश्चित कराए जाएंगे।राज्यमंत्री श्री मीणा ने कहा कि याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 17 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पृथक से कार्यक्रम तय किया जाएगा। उन्होंने नटेरन सरपंच द्वारा दिए गए मांग पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि विकास कार्यो के लिए दरवाजे सदैव खुले है। श्री मीणा ने कहा कि शीघ्र ही नटेरन और शमशाबाद में सिविल न्यायालय की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने नटेरन के काॅलेज भवन के लिए राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए सीसी रोड़ो के निर्माण हेतु विधायकनिधि से राशि देने की घोषणा की। 


हितग्राहियों को चेक का वितरण
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्र राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा ने श्रीमती गायत्री बाई पत्नी स्वर्गीय श्री रामलखन किरार को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता का तथा मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को क्रमशः एक लाख 18 हजार रूपए के प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता के चेक सात हितग्राहियों को, पांच हितग्राहियों को भवन संनिर्माण के और मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना और जननी सुरक्षा योजना के आठ हितग्राहियों को मौके पर क्रमशः आठ हजार दस के चेक प्रदाय किए। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

ईको-फ्रेण्डली सामग्री से मूर्ति का निर्माण करें-अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया

vidisha news
जल एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु स्वंय बनाएं अपने ईको-फ्रेण्डली मूर्तियां पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को कलेक्टेªट के सभाकक्ष में किया गया था। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, मूर्तिकार और दुर्गा, गणेश मूर्ति स्थापना करने वाले झांकी संचालकों के अलावा धर्माधिकारी मौजूद थे।मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से आयोजित माटीकला सेमीनार को सम्बोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि विदिशा जिले में गतवर्ष किए गए नवाचार के तहत सभी मूर्तिया विसर्जन हेतु पृथक से कुंड बनाया गया था जिसमें सभी मूर्तियों  का विसर्जन किया गया था। जल एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए अब ईको-फ्रेण्डली मूर्तियों का निर्माण आमजन के सहयोग से संभव है। उन्होंने कार्यशाला में शामिल बच्चों से आग्रह किया कि वे ईको-फ्रेण्डली मूर्तियों की स्थापना कराने में अभिभावकों को प्रेरित करें। उन्होंने मीडियाबंधुओं से आग्रह किया कि वे पर्यावरण में सुधार के इस संदेश का जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। भोपाल से आए ईको-फ्रेण्डली मूर्ति तैयार करने में महारत हासिल श्री अशोक भारद्वाज और उनकी पत्नी के द्वारा मूर्ति तैयार करने का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया।


सावन खादी मेला का आयोजन आज से

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा गुरूवार 11 से 16 अगस्त तक सावन खादी मेला का आयोजन किया गया है। खादी मेला का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी करेंगे। खादी मेला तारादेवी हाल अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर दो बजे से आयोजित किया गया है कि जानकारी देते हुए खादी ग्रामोद्योग प्रबंधक ने बताया कि स्वदेशी भावनाओं को विकसित करते हुए खादी वस्त्रों का उपयोग आमजन अधिक से अधिक करें के उद्वेश्य से आयोजित होने वाले इस मेले में सभी प्रकार की खादी, कुर्ता, पजामा, जैकेट, सलवार सूट सभी ब्राण्ड के डिजायनर गारमेंट, सिल्क साडियां और विध्यावैली सामग्री, अचार, पापड़, मसाले, शैम्पू, जैम साॅस, शहद इत्यादि आमजन सुगमता से क्रय कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं: