- आइसा द्वारा आयोजित ‘शिक्षा बचाओ-बिहार बचाओ’ कन्वेंशन को करेंगे संबोधित.
पटना 10 अगस्त 2016, भाकपा-माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य अपनी तीन दिवसीय बिहार दौरे पर कल सुबह पटना पहुंच रहे हैं. अपने बिहार प्रवास के दौरान वे 11 अगस्त को आइसा के 12 वें राज्य सम्मेलन के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया हाॅल में आयोजित ‘शिक्षा बचाओ-बिहार बचाओ’ कन्वेंशन को मुख्य वक्ता के बतौर संबोधित करेंगे. 12 अगस्त को वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और 13 अगस्त को एआपीएफ द्वारा आयोजित सेमिनार में भी भाग लेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें