मोहाली , 24 नवम्बर, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले ने ब्रिटिश मीडिया द्वारा टेस्ट कप्तान विराट कोहली पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के लगाये गये आरोपों को गुरूवार को सिरे से बकवास करार दिया। कुंबले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह नहीं मानते हैं कि विराट के ऊपर लग रहे गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों में कोई दम है। उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं मीडिया में प्रसारित इस तरह की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं। जहां तक मेरा मानना है न ही अंपायर और न ही मैच रेफरी ने इस तरह के मामले को उठाया है। मैं इस तरह की कहानियों पर कोई राय देना पसंद नहीं करूंगा।” पूर्व लेग स्पिनर कुंबले ने कहा, “इसमें चिंता करने की काेई बात नहीं है। मीडिया जो चाहता है लोग वहीं आरोप लगा सकते हैं और लिख सकते हैं। जहां तक मुझे लगता है कि इस तरह की किसी गतिविधि में हमारा कोई खिलाड़ी शामिल है।” उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश मीडिया राजकोट में हुये पहले टेस्ट में विराट पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) भी इसे सिरे से खारिज कर चुकी है।
गुरुवार, 24 नवंबर 2016
कुंबले ने विराट पर लगे आरोपों को बताया ‘बकवास’
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें