बीजिंग 24 नवम्बर, चीन में आज एक निर्माणाधीन बिजली संयंत्र का प्लेटफार्म गिरने से 67 मजदूरों की मौत हो गयी, राहतकर्मी अभी भी मलबे के नीचे दबे एक मजदूर को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। यह खबर सरकारी मीडिया ने दी है। पूर्वी प्रांत जियांगसी के फेंगचेंग विद्युत संयंत्र की दुर्घटना आज सबेरे हुई। घायल पांच मजदूरों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। चीन के प्रधानमंत्री ली केग्यांग ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है और कहा है कि इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए। ‘शिन्हुआ’ ने इस संंबंध में जारी समाचार में यह नहीं बताया है कि संयंत्र किस प्रकार का था। इससे पहले की रिपोर्ट में इसे कोयला आधारित संयंत्र बताया गया था।
गुरुवार, 24 नवंबर 2016
चीन में बिजली संयंत्र का प्लेटफार्म गिरने से 67 मरे
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें