नयी दिल्ली 23 नवम्बर, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें याद करते हुए देशवासियों से उनके सेवा के नि:स्वार्थ दर्शन को अपनाने का अनुरोध किया है। श्री मुखर्जी ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, “गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिन हम सभी के लिए उनके बलिदान के महत्व को याद करने का अवसर है। वह विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे और जाति, धर्म, लिंग और संप्रदाय की सभी बाधाओं से परे थे।”
उन्होंने कहा,“ गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर हम सभी उनके निस्वार्थ सेवा के दर्शन का अनुसरण करें। घृणा और हिंसा का हमारे विचारों और कार्यों में कोई स्थान न हों। मैं कामना करता हूं कि उनके बलिदान से हमें मानवता और भाईचारे की प्रेरणा मिले।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें