कश्मीरी गेट के पास 3.5 करोड़ अमान्य नोट जब्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2016

कश्मीरी गेट के पास 3.5 करोड़ अमान्य नोट जब्त

नयी दिल्ली 23 नवंबर,  दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास तीन लोगों से पांच सौ और एक हजार रूपये के 3.5 करोड़ अमान्य नोट जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को खूफिया जानकारी मिली थी कि तीन व्यक्ति एक होंडा सिटी कार में अमान्य नोट लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कल शाम को कार्रवाई करते हुए तीनों लोगों को कश्मीरी गेट के पास पकड़ लिया और उनसे तीन करोड़ 68 लाख रुपये की नकदी अमान्य मुद्रा जब्त कर ली।

 सूत्रों ने कहा,“ ये तीनों विभिन्न बैंक खातों में काला धन जमा कराते थे और उसके बदले में लोगों से कमीशन लेते थे।” पुलिस ने नकदी मुद्रा जब्त करने के बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है। इससे पहले पुलिस ने पश्चिम दिल्ली में टिकरी सीमा पर हरियाणा जा रहे एक व्यक्ति के पास से उच्च मूल्य के 49 लाख रूपये के नकदी नोटों को जब्त किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: