रांची 29 नवम्बर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश को कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए आज कहा कि नोटबंदी से देश में आर्थिक क्रांति का सूत्रपात हो गया है। श्री दास ने यहां सूचना भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मोदीजी ने भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने के लिए कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने देश को आर्थिक सुपर पावर बनाने में सभी से अपना योगदान देंने का आग्रह करते हुए कहा कि सालों बाद देश को श्री मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने नोटबंदी कर आर्थिक क्रांति का श्रीगणेश कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कैशलेस अर्थव्यवस्था को समय की मांग बताते हुए सभी को इस क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की । उन्होंने राज्य के सभी विभागीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बैंककर्मियों के साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों को अपने आसपास के लोगों को कैशलेस मॉडल को चुनने के लिए प्रेरित करने करे ताकि देश प्रगति कर सकें। उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि आनेवाले समय में झारखण्ड पूर्णतः कैशलेस अर्थव्यवस्था को अपना लें।
मंगलवार, 29 नवंबर 2016
कैशलेस अर्थव्यवस्था से जुड़ देश को आर्थिक सुपर पावर बनाएं: रघुवर
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें