नयी दिल्ली. 22 नवम्बर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के संबंध में पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता जगदीश टाईटलर को आज समन जारी किया। इससे पूर्व रिपोर्टाें के मुताबिक गृह मंत्रालय ने 1984 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए सिख विरोधी दंगे से जुड़े और मामलों की फिर से जांच करने का विशेष जांच दल (एसआईटी) को निर्देश दिया।
एसआईटी द्वारा चिन्हित आठ और नये मामले राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज किए गए हैं हाल ही में जांच एजेंसी ने इस मामले में एक क्लोंजर रिपोर्ट दाखिल की थी जिसमें टाईटलर को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। हालांकि इसे दंगे के दौरान विधवा हुई लखविंदर कौर ने इसे चुनौती दी थी। गत एक नवम्बर 1984 को उत्तरी दिल्ली के गुरूद्वारा पुलबंगश इलाके में दंगे के दौरान लखविंदर के पति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले को दिल्ली की एक अदालत में ले जाया गया जिसने मामले को बंद करने के सीबीआई के निर्णय को खारिज कर दिया। अदालत ने दंगे में टाईटलर की भूमिका की फिर से जांच करने का आदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें