स्विस बैंक के खातों की जानकारी ले सकेगा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2016

स्विस बैंक के खातों की जानकारी ले सकेगा भारत

नयी दिल्ली, 22 नवंबर, भारत ने काले धन पर अंकुश लगाने के लिए आज स्विटजरलैंड के साथ एक ऐसे महत्वपूर्ण समझौते हस्ताक्षर पर किए हैं जिसकी बदौलत वह 2018 के बाद से स्विटजरलैंड के स्विस बैंक से भारतीय नागरिकों के खातों में होने वाले वित्तीय लेन-देन की सूचनाएं हासिल कर सकेगा। दोनों देशों के बीच आज यहां ऑटोमैटिक एक्‍सचेंज आफ इंफाेरर्मेशन (सूचानाओं का स्वत: आदान-प्रदान) को क्रियान्वित करने को लेकर संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत स्विस बैंक भारत से स्वत: के आधार पर भारतीय खाताधारकों की जानकारी साझा कर सकता है। 

भारत की ओर से प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्र तथा स्विटजरलैंड की ओर से भारत में स्विस दूतावास के उप प्रमुख गिलिस रोड्यूड ने इस अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देश सितंबर 2018 से वैश्विक मानकों के अनुरूप बैंकिंग आंकड़ों का संग्रह शुरू करेंगे और 2019 से इन सूचनाओं का स्वत: आदान-प्रदान होने लगेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: