पुखरायां हादसा :44 घंटे बाद बहाल हुआ कानपुर-झांसी रेलमार्ग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 नवंबर 2016

पुखरायां हादसा :44 घंटे बाद बहाल हुआ कानपुर-झांसी रेलमार्ग

पुखरायां (कानपुर देहात)22 नवम्बर, उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के पुखरायां रेलवे स्टेशन के निकट रविवार तड़के हुए इन्दौर-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के 44 घंटे बाद कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर यातायात सुचारु रुप शुरु कर दिया गया। झांसी के पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) शरद प्रताप सिंह ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के बाद झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर कल रात करीब 11 बजे यातायात शुरु करा दिया गया। उधर, कल रात से अस्पताल में भर्ती तीन अन्य घायलों की मृत्यु के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढकर 149 हो गयी है। इनमें से 138 शवों की शिनाख्त करके 133 शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिये गये हैं। 

श्री सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद प्रभावित रेलमार्ग पर यातायात शुरु करवाने में झांसी, इलाहाबाद, कानपुर और लखनऊ के रेलकर्मियों की सेवा ली गयी। दुर्घटनास्थल से पहली ट्रेन करीब 11 बजे निकाली गयी। ट्रेनें दुर्घटनास्थल पर अभी धीमी गति से चलायी जा रही हैं। हादसे में 200 से अधिक लोग घायल हुए थे जिनमें 60 से अधिक यात्रियों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: