रेल भरोसे ‘प्रभु’ के, निर्भय हो के ना सोए : लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

रेल भरोसे ‘प्रभु’ के, निर्भय हो के ना सोए : लालू

lalu-coment-on-rail-accident
पटना 21 नवम्बर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने केन्द्र सरकार पर रेल यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभिमान में डूबी इस सरकार को आम जनता के जीने या मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर अपने खास अंदाज में तंज करते हुए लिखा, “रेल भरोसे ‘प्रभु’ के, निर्भय हो के ना सोए। इनको कछु ना कह, ये सब अभिमानी होए॥ जनता जिये या मरिए, इनको फर्क ना परिये” इससे पहले रविवार को इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे के बाद भी श्री यादव ने ट्वीट कर कहा था कि रेलवे में जर्जर हो चुकी पुरानी सम्पत्तियों को ससमय नहीं बदले जाने के कारण, यात्रियों की सुरक्षा मोदी जी ने 'भगवान भरोसे" छोड़ दी है। केन्द्र ने रेलवे को घाटे की रेल बना दिया है। रेलवे की हालत इतनी जर्जर कर दी गई है कि आज उसके पास कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान करने तथा प्रतिदिन के खर्च का वहन करने के लिए जरूरी आमदनी भी नहीं नहीं रह गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: