अपराध के साए में बेगूसराय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

अपराध के साए में बेगूसराय

murder-in-begusaraiप्रद्योत कुमार,बेगूसराय ।कल शाम के लगभग 7 बजे बेगूसराय के मेनमार्केट सब्ज़ी बाज़ार में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नगर निगम वार्ड 29 बाघा के पूर्व वार्ड पार्षद  पूजा देवी के पति विपिन साह की गोली मार कर हत्या कर दी और लोगों में दहशत पैदा करने ले लिए हवा में गोली चलाते हुए भाग गए।इसी जगह के आसपास बेगूसराय के तमाम स्वर्ण व्यवसायी भी अपना व्यवसाय चलाते हैं।अपराधियों का इस तरह घटना को बेख़ौफ़ अंजाम देने के पीछे बस एक ही मज़बूत कारण है पुलिस की निष्क्रियता,आज से कुछ दिनों पहले विष्णुपुर बेगूसराय में अपराधियों ने अमित पौद्दार सहित पूरे परिवार का नामोनिशान मिटा दिया था लेकिन अभी तक इस मामले में बेगूसराय पुलिस अपराधियों को पकड़े में नाकाम रही है लेकिन हाँ आम जनता के लिए पुलिस कप्तान रंजीत कुमार मिश्र  ने मुगलिया फ़रमान अवश्य ज़ारी कर रखा है खैर।मृतक विपिन साह वहीं पर पोपुलर मोबाइल कोम्युनिकेशन नामक दुकान चलाता था।पुलिस का कहना है कि मृतक विपिन साह का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।पुलिस पोस्टमार्टम के बाद लाश उसके परिजनों को सौंप दी।आज शाम 04:07 मिनट में दूरभाष पर नगर थानाध्यक्ष अली साबरी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज़ नहीं किया गया है।घटना स्थल के इर्द गिर्द व्यापारियों में काफी दहशत है और वो लोग काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं,हालांकि यही स्थिति पूरे ज़िला वासियों की है।

कोई टिप्पणी नहीं: