18 नवंबर तक बैंकों में 5,11,565 करोड़ रुपये जमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

18 नवंबर तक बैंकों में 5,11,565 करोड़ रुपये जमा

511565-crore-deposited-in-banks-till-november-18
मुम्बई 21 नवंबर, 500 और 1000 रुपये के नोटों पर गत आठ नवंबर की मध्यरात्रि से लगे प्रतिबंध के बाद 10 नवंबर से 18 नवंबर के बीच भारतीय रिजर्व बैंक( आरबीआई) , वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और शहरी सहकारी बैंकों में अब तक 5,11,565 करोड़ रुपये जमा किये गये तथा 33,006 करोड़ रुपये बदले गये। सरकार की इस घोषणा के बाद आरबीआई ने 500 और 1000 रुपये नोटों को बदलने तथा जमा कराने के लिए बैंकों को अलग काउंटर बनाने का निर्देश जारी किया था । बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10 नवंबर से 18 नवंबर के बीच कुल 6,47, 887 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। लोगों ने इस अवधि में अपने खातों से काउंटर या एटीएम के माध्यम से 1,03,316 करोड़ रुपये निकाले ।

कोई टिप्पणी नहीं: