नहीं थमा नोटबंदी पर विपक्ष का हंगामा, तीसरे दिन भी ठप रही संसद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

नहीं थमा नोटबंदी पर विपक्ष का हंगामा, तीसरे दिन भी ठप रही संसद

opposition-ruckus-for-not-in-notban-parliament-paralyzed-for-third-day
नयी दिल्ली 21 नवम्बर, नोटबंदी पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एकजुट विपक्ष ने लगातार तीसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही लगभग ठप रही। लोकसभा में हंगामे के बीच केवल प्रश्नकाल की कार्यवाही हो सकी और उसके बाद शोरशराबे में कोई कामकाज नहीं हो सका तथा सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी जबकि राज्यसभा में न तो शून्यकाल और न ही प्रश्नकाल हो सका तथा भोजनावकाश के बाद तीन बजे सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार और राज्यसभा की कार्यवाही पांच बार स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में भोजनावकाश के बाद हुए स्थगन के उपरांत जब तीन बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस के सदस्य भी अपनी जगहों से उठकर आसन के निकट आकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में नारे लगाने लगे। उप सभापति पी.जे.कुरियन ने कहा कि दोनों पक्ष के सदस्य इस तरह की नारेबाजी से सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं यह बहुत खेद की बात है। उन्होंने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौटने की अपील की लेकिन इसका असर न होते देख उन्होंने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: