नयी दिल्ली,29 नवंबर, नोटबंदी के मद्देनजर अघोषित आय को पचास फीसदी कर अदायगी के साथ वैध बनाने के प्रावधान वाले कराधान विधि (दूसरा संशोधन) विधेयक 2016 को लोकसभा ने आज विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित कर दिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल सदन में पेश किए गए इस विधेयक को आज जब चर्चा के लिए प्रस्तुत किया तो विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया। विपक्षी दल संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के पहले दिन से ही नोट बंदी के मुद्दे को लेकर सदन में भारी हंगामा कर रहे हैं जिसके कारण पिछले आठ दिन से कोई कामकाज नहीं हो पाया है। सदस्रूों का कहना कि सदन में पहले काम रोको प्रस्ताव के तहत या इस विधेयक के साथ ही नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा कराई जानी चाहिए। यह विधेयक कल भी हंगामें के दौरान चर्चा के लिए पेश किया गया था। विधेयक चर्चा के लिए पेश करते हुए श्री जेटली ने कहा कि सरकार कालेधन को देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था से पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही सघन अभियान शुरु कर दिया था। सरकार की ओर से काले धन के खिलाफ की गई कार्रवाई से 70 हजार करोड़ रुपए का काला धन सामने आया था। श्री जेटली ने कहा कि 8 नवंबर के बाद से देश में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद से ऐसा देखने में आ रहा था कि लोग अपना कालाधन गैर कानूनी तरीके से बदल रहे हैं। यह विधेयक इसे रोकने के लिए ही लाया गया है।
मंगलवार, 29 नवंबर 2016
भारी हंगामे के बीच कराधान संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें