बिहार में मनोरंजन कर में वृद्धि के खिलाफ टीवी केबल ऑपरेटरों ने प्रसारण रखा बंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

बिहार में मनोरंजन कर में वृद्धि के खिलाफ टीवी केबल ऑपरेटरों ने प्रसारण रखा बंद

cable-strike-bihar
पटना 30 दिसम्बर, बिहार सरकार के मनोरंजन कर में वृद्धि किये जाने के विरोध में आज छह घंटे के लिये टीवी केबल ऑपरेटरों ने राज्यव्यापी प्रसारण बंद रखा । केबल टीवी ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मनोरंजन कर में किये गये वृद्धि के विरोध में आज रात आठ बजे तक केबल का प्रसारण छह घंटे के लिये बंद किया गया है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनोरंजन कर 15 रूपये से बढाकर 50 रूपये कर दिया है और ऐसे में राज्य के 12 हजार केबल ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है । इसी को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा है । ऐसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है तो आठ जनवरी से केबल ऑपरेटर अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने के लिये मजबूर होंगे । मनोरंजन कर में वृद्धि के कारण टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑर्थोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई )के 130 रूपये के पैकेज में (100चैनल) केबल ऑपरेटर दिखा नहीं पायेंगे । उन्होंने कहा कि बिहार को छोड़कर झारखंड , पश्चिम बंगाल और गुजरात जैसे राज्यों में मनोरंजन कर काफी कम है। केबल ऑपरेटरों के प्रसारण बंद किये जाने से राज्य के दस लाख घरों में टीवी पर कोई भी कार्यक्रम नहीं देखा जा सका गया । प्रसारण बंद होने से घर के लोग न तो मनपसंद धारावाहिक देख पाये और न ही बच्चें अपना मनपसंद कार्टून ही देख सके । 

कोई टिप्पणी नहीं: