बिहार में भारी मात्रा में शराब बरामद ,तीन गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

बिहार में भारी मात्रा में शराब बरामद ,तीन गिरफ्तार

liquor-recovered-bihar
पटना 30 दिसंबर, बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आज राज्य के विभिन्न जिलों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया। जमुई से मिली जानकारी के अनुसार जिले के जमुई आदर्श थाना के बोधबन तालाब के निकट संदेह के आधार पर एक पिकअप वैन की तलाशी ली गयी। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि तलाशी के दौरान वैन से 32 बैग में बंद 6400 पाउच देशी शराब बरामद किया गया । बरामद शराब झारखंड निर्मित है । मौके से पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। बेगूसराय से यहां प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है । सूचना मिली थी कि गौरा गांव में ईट भट्ठे पर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप रखी हुई है । इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया । छापेमारी की भनक मिलते ही भट्ठा मालिक सुजीत सिंह फरार हो गया । मुजफ्फरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के मरीचा गांव के निकट एक ट्रक से 155 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है । सूचना मिली थी कि मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा गांव के निकट एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब उतारा जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लदे 155 कार्टन विदेशी शराब के साथ ही मिराजुद्दीन और हृदन राय को गिरफ्तार कर लिया । ट्रक को जब्त कर लिया गया है । वहीं दरभंगा से मिले समाचार के अनुसार जिले के सदर थाना क्षेत्र के खूंटवाड़ा गांव के समीप से पुलिस गश्ती दल ने 49 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) दिलनवाज अहमद ने बताया कि गश्ती दल को देखते ही तस्कर शराब के भरे थैले को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गये। तलाशी के दौरान थैले से 49 बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: