सरकार ने आईओए की मान्यता निलंबित की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

सरकार ने आईओए की मान्यता निलंबित की

government-suspends-recognition-of-ioa
नयी दिल्ली ,30 दिसंबर, सरकार ने सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाये जाने के विवादास्पद मामले में शुक्रवार को कड़ा कदम उठाते हुये आईओए की मान्यता को तब तक के लिये निलंबित कर दिया जब तक कि आईओए अपना फैसला नहीं बदलता। सरकार ने इस मामले में 28 दिसंबर को आईओए को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और आईओए को आज शाम पांच बजे तक इस कारण बताओ नोटिस का जवाब देना था। आईओए ने इस नोटिस का जवाब देने के लिये 15 जनवरी 2017 तक का समय मांगा लेकिन सरकार इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुयी और उसने आईओए की मान्यता को निलंबित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: