नयी दिल्ली, 30 दिसंबर, चीन ने पठानकोट हमले के मुख्य सूत्रधार एवं जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर को प्रतिबंधित करने के भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति में पुन: वीटो लगा दिया है। संयुक्त राष्ट्र के इस पंद्रह सदस्यीय निकाय में चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसने 31 मार्च को भारत के प्रस्ताव पर इस साल के अंत तक की रोक लगा दी थी। भारत ने चीन के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि चीन का यह कदम हैरानी भरा है क्योंकि चीन स्वयं भी आतंकवाद से पीड़ित है और उसने आतंकवाद के हर रूप में विरोध करने घोषणा की है। उसके इस निर्णय से सुरक्षा परिषद एक बार फिर घोषित आतंकवादी संगठन के सरगना के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर पाया।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016
चीन ने मसूद अज़हर को आतंकवादी घोषित करने के भारत के प्रयास को फिर रोका
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें