मधुबनी, 29 दिसम्बर, 2016ः बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री रामनाथ कोविंद 03 जनवरी, 17 को बेनीपट्टी आ रहे हैं। महामहिम 11ः00 बजे पूर्वाह्न हेलिकाॅपटर से बेनीपट्टी आएंगे। वे वहाँ डा0 नीलांबर चैधरी महाविद्यालय में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। 12ः00 बजे अपराह्न महामहिम हेलिकाॅपटर से पटना प्रस्थान कर जाएंगे।
महामहिम के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में एस.पी. श्री दीपक बरनवाल, विधान परिषद सदस्य श्री दिलीप कुमार चैधरी, डी.डी.सी. श्री हाकिम प्रसाद, अपर समाहत्र्ता श्री दुर्गानंद झा, ए.एस.पी. श्री अजय कुमार पांडेय, एस.डी.ओ., एस.डी.पी.ओ. बेनीपट्टी, डी.सी.एल.आर., बी.डी.ओ., सी.ओ., बेनीपट्टी शिक्षा विभाग के डी.पी.ओ., काॅलेज के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें