बाप पार्टी ने 15 जनवरी को जातिगत आरक्षण के खिलाफ आंदोलन करने का किया ऐलान। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

बाप पार्टी ने 15 जनवरी को जातिगत आरक्षण के खिलाफ आंदोलन करने का किया ऐलान।

baap-party-protest-against-reservation
आज दिनांक 27 दिसंबर को बेरोजगार आदमी अधिकार पार्टी की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में की गयी। जिसमे आगामी 15 जनवरी को जंतर मंतर पर जातिगत आरक्षण के खिलाफ धरना प्रदर्शन को सफल बनाने  पर चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीतेश पाठक ने किया। बाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीतेश पाठक ने कहा की बाप पार्टी 15 जनवरी के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पुरे देश भर के कार्यकर्त्ता इसमे भाग लेंगे। बाप पार्टी जातिगत आरक्षण तथा बेरोजगारी को देश से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए वो सरकार को जातिगत आरक्षण पर समीक्षा करने की मांग करेगी तथा केंद्र सरकार द्वारा आरक्षण की समीक्षा करने के लिए कमिटी गठित करने की मांग करेगी। तथा उन्होंने ये भी  कहा की इस आंदोलन में युवाओं का आवाहन किया गया है क्योंकि हमारा देश एक युवा दॆश है कोई भी क्रांति युवाओं के साथ के बिना सफल नहीं हो सकती। आज देश में जातिगत आरक्षण के  नाम पर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसलिए बेरोजगारों को अपने ही देश में नौकरी नहीं मिलती और उन्हें विदेश जाकर नौकरी करनी पर रही है। 

इस बैठक में बाप पार्टी के सचिव श्री राजन झा भी मौजूद थे तथा उन्होंने बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की ये लड़ाई देश के बेरोजगारों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए है जिसमे पुरे देश को एक बार फिर से साथ आना होगा और केंद्र सरकार को खुद संज्ञान लेते हुवे जातिगत आरक्षण पर समीक्षा के लिए कमिटी का गठन किया  जाना चाहिए। आज देश काला धन के खिलाफ जिस तरह नोट बंदी का फैसला लिया गया जिसमे लोगो को थोड़ी तकलीफ हुई लेकिन देश हित में देश की जनता ने इसे स्वीकार किया है उसी तरह जातिगत आरक्षण देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है इसके खिलाफ तुरंत एक सर्जिकल स्ट्राइक होना चाहिए और हमे विश्वास है देश की जनता इसे भी स्वीकार करेगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव श्री दिव्यांशु त्रिपाठी , राष्ट्रीय सचिव हबीब खान ,राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृपाशंकर तिवारी जी , राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्री लखन गौतम जी , दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री दीपांकुर सोंधी जी , प्रदेश महा सचिव श्री प्रयलयंकर झा जी इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: