विधायक बिलवाल आज देगें 31.42 करोड की पिटोल क्षेत्र को सौगात
- कन्या आवासीय परिसर, छात्रावास एवं स्कूल भवन को करेगें भूमि पूजन
झाबुआ । क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल आज 30 दिसवम्बर को झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के पिटोल अंचल में 31 करोड. 42 लाख की लागत के चार निर्माण कार्यो का शुभारंभ करेगें । विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्रकुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक शांतिलाल बिलवाल द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग के तहत परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के माध्यम से बावडी पिटोल में 20 एकड क्षेत्र में 27.45 करोड से बनने वाले छात्राओं के लिये कन्या आवासीय परिसर का भूुमिपूजन करेगें । इस आवासीय परिसर में 240 सीट के छात्रावास भवन में 490 छात्राओं के अध्ययन की सभी सुविधा मुहैया होगी । इसी तरह विधायक श्री बिलवाल द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिटोल के 1 करोड 43 लाख की लागत से भवन निर्माण एवं 50 सीट के कन्या छात्रावास जिसकी लागत 1 करोड 27 लाख है तथा 9 एकड जमीन पर ये दोनो भवन निर्माण होना है का भूमिपूजन करेगें । वही विधायक श्री बिलवाल द्वारा कालाख्ंाूट पिटोल में 50 सीट के 1 करोड 27 लाख की लागत से निर्मिैत होने वाले बालक छात्रावास जो एक एकड भूमि परिसर में निर्मित होगा का भी भूमिपूजन एवं कार्यारंभ करेगें । भूमि पूजन के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य शैलेष दुबे, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार, के अलावा नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा,गा्रमीण मंडल अध्यक्ष हरू भूरिया, मेजिया कटारा, बहादूर हटिला, महेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र पंवार टूई, महेन्द्र ठाकुर, जगदीश बडदवाल, बवलवंत मेडा, धन्ना डामोर,मांगीलाल भूरिया, लाला गारी, गुल्लु गणावा के अलावा बडी संख्या में क्षेत्र के सरपंच, पंच,तडवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेगें । श्री बिलवाल द्वारा पिटोल अंचल को दी जाने वाली सौगात को लेकर क्षेत्रीय जनता ने व्यापक हर्ष व्यक्त किया है ।
मुनिश्री की निश्रा मे मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव
- मानव जीवन में औचित्य गुण का का सर्वाधिक महत्व- आगम सागर जी महाराज
झाबुआ । दिगंबर जैन समाज की सुश्री भूमिका डोसी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार संत शिरोमणी आचार्य गुरूवर विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज का ससंघ नगर में बेंड बाजों के साथ मंगल प्रवेष हुआ । मुनि श्री का स्वागत श्रावणों द्वारा पद प्रक्षालन एवं विधि विधान से पूजा कर किया गया । मंदिरजी मे आयोजित व्याख्यान के अवसर पर मुनि श्री आगमसागर जी ने मानव जीवन में औचित्य गुण का विस्तार से महत्व बताया ।उन्होने भगवान महावीर के सन्देश को जनज न के लिये सामयिक बताते हुए कहा कि सत्य,धर्म, अहिंसा, अचैर्य,शांति एवं प्रेम के मार्ग पर चल कर मानव जीवन को आनंदमय बनाया जासकता हे । जहां प्रेम होता है ेवही आनंद होता है । मुनि श्री के आगमन पर प्रारतः 9 बजे से प्रवचन, एवं दोपहर मे महिलाओं के लिये तत्वज्ञान की कक्षायें तथा सायंकाल युवाओं व बच्चो से जैन धर्म की परंपरा व पाश्चात्य खान-पान, रहन सहन पर विस्तार से विज्ञान सम्मत चर्चा की गई ।मुनिश्री के आगमन के दुसरे दिने मुनिश्री आगम सागर जी महाराज, सहज सागर जी महाराज केशलोचन किया गया । इसी कडी में मुनिश्री आगम सागर जी महाराज के सानिध्य में सकल दिगंबर जैैन द्वारा मुनिश्री के सानिध्य में चन्द्रप्रभूजी भगवान एवं श्री पाश्र्वनाथ भगवान का जन्म कल्याणक धुमधाम से मनाया गया । सर्व प्रथम श्रीजी को पांडूशीला पर विराजमान कर शांतिधारा की गई । इस अवसर पर वीरेंन्द्रकुमार मोदी एवं प्रितेश कुमार, जयंतीलाल शाह ने इसका लाभ उठाया । सकल दिगंबर जैन पुरुष मंडल क्षरा 108 चांदी के कलशो द्वारा श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन किया गया तथा प्रभावना का वितरण किया गया । इसके बाद मुनिसंघ का विहार रानापुर के लिये हुआ ।,
श्री मेहता द्वारा सिद्धांचल तीर्थ की नव्वाणु यात्रा की तपस्या पूर्ण की
- 45 दिवसीय आराधना में एक सौ ग्यारह यात्रा की- दशम नव्वाणू यात्रा करने वाले प्रथम तपस्वी बने
झाबुआ । स्थानीय जेन तीर्थ ऋषभदेव बावन जीनालय के व्यवस्थापक एवं जैन श्री संघ के अध्यक्ष धर्मचंद मेहता द्वारा श्री सिद्धाचल तीर्थ पालीताणा में 45 दिवसीय नव्वाणूयात्रा की तप आराधना पूर्ण की गई । श्री मेहता ने 111 बार श्री सिद्धांचल तीर्थ की यात्रा मात्र 45 दिन में पूण्र्पा की साथ ही 10 वीं बार नव्वाणू यात्रा की तपस्या की पूर्णाहूति मंगलवार को तीर्थ पर हुई । श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि इस उत्कृष्ठ तप आराधना की शुरूवात कार्तिक पूर्णिमा से प्रारंभ हुई । 10 वी बार आराधना कर रहे श्री मेहता ने प्रतिदिन एकसाने एवं आयंबिल की तपस्या के साथ गिरीराज के दर्शन पूजन कर लगभग 1 लाख से अधिकम नवकार के जाप पूर्ण किये । एक यात्रा में तीर्थ की 4 हजार सीढीया चढ कर दादा आदिनाथ की पूजा होती है ऐसे 45 दिनोकं में श्री मेहता ने 111 बार यात्रा तपस्या के साथ पूर्ण की । श्री संघ के रतनलाल सकलेचा, बाबुलाल संघवी, आनंदीलाल संघवी, कांतिलाल बाबेल, निर्मल मेहता, प्रदीप रूनवाल, सुभाष कोठारी,यषवंत भंडारी, भरत बाबेल, मुकेष नाकोडा, प्रमोद भंडारी, मनोहरलाल भंडारी, मनोज संघवी, अनिल रूनवाल, प्रदीप संघवी, सुरेन्द्र सकलेचा, अशोक संघवी, अभय धारीवाल, नरेन्द्र पगारिया, ओएल जेन, निेलेश लोढा, मांगीलाल कांठी, संजय कांठी, शंशांक सं, अरविंद लोढा, सुरेन्द्र कांठी, आदि ने श्री मेहता की इस तपस्या की अनुमोदना की है ।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. झाबुआ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री पटवा को दी भावभीनी श्रंद्धाजलि
झाबुआ । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ परिसर मे मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री मान. श्री सुन्दरलालजी पटवा के निधन पर बैंक अध्यक्ष श्री गौरसिंह वसुनिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एन.यादव एवं बैंक के समस्त कर्मचारीगण व सहकारी समितियों के कर्मचारियो द्वारा भावभीनी श्रंद्धाजलि दी गई ।
जिले के जनप्रतिनिधियो को नगद रहित संव्यवहार, (केशलेश ) पर प्रशिक्षण 30 दिसम्बर को
झाबुआ । नगद रहित संव्यवहार(केशलेश) को बढावा देने के लिए 30 दिसम्बर 2016 को जिला पंचायत सभागार में प्रातः10ः30 बजे से जनप्रतिनिधयो के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा । प्रशिक्षण मे जनप्रतिनिधयो को नगद रहित संव्यवहार पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। उसके बाद विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट््रेनरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
1 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
झाबुआ । जिले की मेघनगर तहसील के ग्राम रामपुरा की मृतक सुरिका पिता तोलिया की डूबने से मोैत होने पर उसके वैध वारिस को आर्थिक अनुदान राषि कलेक्टर झाबुआ द्वारा स्वीकृत की गई। मृतक सुरिका पिता तोलिया तहसील मेघनगर के वैध वारिस में उसके पिता तोलिया को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त राषि तत्काल वितरित करने के आदेष कलेक्टर ने दिये है।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने राणापुर ब्लाक के गाॅवो में किया मार्निंग फालोअप
झाबुआ । स्वच्छ भारत मिशन अभियान ने अब जिले में मिशन का रूप ले लिया है। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने स्तर से इस काम में जुट गये है। कलेक्टर सहित जिला अधिकारी मोर्निंग फालोअप कर लोगो को शौचालय निर्माण कर उपयोग करने के लिये समझाईश दे रहे है। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने राणापुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो में मोर्निंग फालोअप कर ग्रामीणो को शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए समझाईश दी। विभागों के जिला अधिकारी घुम-घुम कर ग्रामीणो को स्वच्छता के फायदे बताकर ग्रामीणो को शौचालय निर्माण करने एवं गाॅव में साफ-सफाई रखने के लिए समझाईश दे रहे है। जिले के रामा, राणापुर मेघनगर एवं झाबुआ ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो में भी सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगरीय निकाय के नेतृत्व में मार्निंग फालोअप किया गया एवं ग्रामीणो को स्वच्छता के लिये समझाईश दी गई।
जुआ एक्ट मे प्रकरण कायम
झाबुआ । आरोपी मुकेश पिता आत्मराम किर नि. बामनिया के कब्जे से हार जीत का सट्टा लगाते सट्टा पर्ची नगदी 780/-रू0 जप्त कर गिर. किया गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप. क्रमांक 498/16 धारा 4-क जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अवैध शराब जब्त
झाबुआ । आरोपी कल्पेश पिता मसुल पणदा नि. पिपलिया के अवैध कब्जे से 50 क्वार्टर गोवा अग्रेंजी शराब किमती 2500/- रू0 की जप्त कर गिर. किया गया। प्रकरण में थाना काकनवानी में अप. क्रमांक 214/16 धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दुर्घटना मे घायल की मोत
झाबुआ । मृतिका सागरीबाई पति सोमला अजनार नि. मोजीपाड़ा की एक्सीडेंट में आई चोटो के कारण मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना कोतवाली में मर्ग कं्र. 111/16 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें