झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 30 दिसंबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 दिसंबर 2016

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 30 दिसंबर)

विधायक ने पिटोल में 31 करोड 44 लाख के निर्माण कार्यो की दी सौगात
  • बच्चे अपने पालकों के विश्वास पर खरा उतरन का प्रयास करें- शांतिलाल बिलवाल

jhabua news
झाबुआ ।  विधानसभा क्षेत्र के पिटोल में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के द्वारा 4 सौगाते एक साथ दी जारही है । और इनकरा भूमि पूजन संपन्न हो रहा है । कांग्रेस सरकार के समय गा्रमीण अंचलों में बच्चों के लिये ज्यादा से ज्यादा 20 सीट के ही छात्रावास बने थे वो भी इन7े गिने जब से प्रदेश में भाजपा की शिवराजसिंह सरकार आई है  समुचे अंचल का तेजी से विकास हो रहा है । पिटोल जैसे क्षेत्र में प8ीआईयू के माध्यम से आदिवासी विभाग के तहत 490 सीट का सर्व सुविधायुक्त कन्या शिक्षा आवासीय परिसर का निर्माण एक सौगात है और आने वाली पीढी के सतत शै क्षणिक विकास मे मील का पत्थर साबित होगा ।आज ही नवीन कन्या उमावि के भवन का 1.43 करोड की लागत से भूमिपूजन के साथ ही 1.27 करोड की लागत से 50 सीटर प्रि मेट्रीक कन्या छात्रावास तथा इतनी रकम से 5. सीटर प्री मेट्रीक बालक छात्रावासभवन का भूमि पूजन हो रहा है और अतिशीघ्र भवन तेयार होकर बच्चों एवं बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में नया प्रकल्प मिलेगा । पिटोल क्षेत्र को इतनी बडी सौगात सिर्फ भाजपा सरकार के द्वारा ही प्रदान की गई र्है । उक्त विचार विधायक शांतिलाल बिलवाल ने  पिटोल बावडी में आयोजित भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त की । पिटोल क्षेत्र में 4 भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य शैलेष दुबे, जिला  भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया , कल्याणसिंह डामोर, बलवंत मेडा, बबलू सकलेचा, हरू भूरिया, जगदीश बडदवाल, महेन्द्रसिंह, जितेन्द्र सोलंकी, मसूर बिलवाल, तानसिंह सरपंच, अजु मेडा, विक्रम नायक, धुलु गणावा, प्रतीकशाह, जोगडिया भाइ के अलावा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर, पीआईयू के संभागीय यंत्री श्री मंडलोई के अलावा बडी संख्या मे गा्रमीण्याजन, सरपंच, पंच एवं स्कूली बच्चे एवं स्कूली शिक्षक उपस्थित थे । विधायक श्री बिलवाल ने गेति चलाकर  चारों स्थानों पर कार्यारंभ किया । श्री बिलवाल ने  बच्चों से आव्हान किया कि वे अपने माता पिता जिन्होने पढने के लिये भेजा है उनके विश्वास पर वे खरा उतरे और पढाई करके अपने  परिवार, स्कूल,अंचल एवं जिले का नाम रोशन करें ।श्री बिलवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी ददी । प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शैलेष दुबे ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी विकास विभाग ने इस जिले मे कैसे आगे बढे और पढाई करें के लिये योजनाओं का क्रियान्वयन किया है । विधायक शांतिलाल बिलवाल ऐसे पहले विधायक है जिन्होने अपने कार्यकाल में ढेरों एवं करोडो की सौगाते विधानसभा क्षेत्र के विकास के ली दी है ।गत सप्ताह रानापुर के झांझरवा में 28 करोड के आवासीय परिसर की सौगात दी एवं मात्र एक सप्ताह में पिटोल को भी ऐसी ही सौगाते मिली है । उन्होने कहा कि अभी तक विधायक श्री बिलवाल ने 300 करोड से अधिक के विकास कार्य अंचल मे करवाये है । उन्होने ऐसी योजना बनाई जिससे यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी क्षेत्र मे शुमार हो सकेगा । वे सताज के जीवनस्तर को उंचा उठाने का काम कर रहे है । उन्होने क्षेत्र की कोई भी समस्या हो तो विधायक एवं भाजपा के पदाधिकारियों से बताने का आव्हान किया । श्री बिलवाल ने इस अवसर पर नोटबंदी को लेकर भी अपने  विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार ने भी संबोधित करते हुए विधायक के भगीरथी प्रयासों की प्रसंशा करते हुए लाडली लक्ष्मीयों के बौद्धिक एवं शैक्षणिक विकास के लिये किये जा रहे कार्यो की प्रसंशा करते हुए शिवराजसिंह सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 52 से अधिक योजनाओं के साथ ही उज्जवला योजना के बारे मे विस्तार से बताया । श्री भावसार ने  कहा कि आदिवासी विकास के लिये शिवराजसरकार पूरी तरह कृत संकल्पित है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरू भूरिया, कल्याणसिंह डामोर ने भी अपने विचार व्यक्त किये । सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुंतला डामोर ने अपने प्रेरक उदबोधन में बच्चियों को पढाई के लिये  सतत अग्रसर रहने का आव्हान करते हुए कहा कि उन्हे कम से कम 18 वर्ष तक अपनी पढाई जारी रखना है । उन्होने कानूनी प्रावधान की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई लडका किसी नाबालिग या 18 वर्ष से कम आयु की लडकी का अपहरण कर लेता है या कोई नाबालिक लडकी किसी लडके साथ चली जाती है तो ऐसेी स्थिति में उस लडके को 10 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है । इसलिये पढाई के साथ ही अपने मे सुधार करना भी आवश्यक है । पीआईयू के संभागीय यंत्री एनएस मंडलाई ने इस अवसर पर चारों स्थानो ं पर निर्मित किये जाने वाले छात्रावास, शिक्षा परिसर ,उमावि भवन के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन महेन्द्रसिंह ठाकुर ने किया तथा आभार जय बैरागी ने माना ।

ग्राम मुलथानिया के सरपंच व समर्थकों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

jhabua news
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दौलत भावसार के नेतृत्व में  मुलथानिया के नवनिर्वाति सरपंच वेसा पति रामा वसुनिया ने अपने साथी पंच व समर्थकों के साथ झाबुआ पहंुचकर विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा में प्रवेष की घोशणा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने इनको मुंह मीठा कराते हुए पुश्पमाला से स्वागत कर भाजपा का दुपटटा गाले में डालकर भाजपा प्रवेष की घोशण की। सरपंच के साथ भुरेसिंह किर पूर्व उपसरपंच, जगदीष राणा, मकना राणा, कांतिलाल राणा, रामलाल वसुनिया, मोहन राणा, मडिया राणा, उदेसिंह राणा, राजेन्द्र राणा, मुकेष राणा, मूलचंद्र राणा पंच, सेवक कलजी माफ पंच, कांतिबाई पंच, बाबूडी दिलीपी पंच, रालू मेडा पंच आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में प्रवेष करने वाले सरपंच, पंच व कार्यकर्ताओं को संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा ने भी आर्षीवाद देते हुए भाजपा को मजबूत बनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओ पी राय, जिला मंत्री गोपाल पंवार, आईटी सेल संयोजक नयन टवली, श्रीमती सावित्री मेडा, कार्यालय मंत्री महेन्द्र तिवारी, साबिर मंसूरी, प्रकाष राठौर, मुकेष राणा सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा में प्रवेष करने वाले सरपंच पति रामला वसुनिया ने बताया कि हमने सरपंच पद का चुनाव निर्दलीय रूप मे लडा था व भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम जीते है कांग्रेस से हमारा कोई लेना देना नही है और ना ही कांग्रेस से हम चुनाव लडे है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंबरीश भावसार ने दी।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा को कुकडेष्वर जाकर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, जिला मंत्री गोपाल पंवार, आईटी सेल जिला संयोजक नयन टवली, मंडल महामंत्री प्रकाष मुलेवा आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के गृह ग्राम कुकडेष्वर पहुंचकर उनकी अंतिम यात्रा में षामिल होकर जिला भाजपा की और से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंबरीश भावसार ने दी।

बालिकाओ को रहने के साथ ही शिक्षा भी मिलेगी
  • छात्रावास एवं आवासीय कन्या परिसर का विधायक ने किया भूमिपूजन

झाबुआ । झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल द्वारा अंचल के सर्वागीण विकास के तहत किए जा रहें कार्यो के तहत आज 30 दिसम्बर को झाबुआ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पिटोल क्षेत्र में 27 करोड 45 लाख की लागत से बनने वाले कन्या शिक्षा आवासीय परिसर का, 1 करोड 43 लाख की लागत से बनने वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिटोल का, साथ ही 1 करोड 27 लाख की लागत से बनने वाले बालक एवं बालिका छात्रावास भवन का भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अंचल में आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से निर्माण एजेंसी परियोजना क्रियान्वयन ईकाई द्वारा बनाये जा रहे इस बालिका शिक्षा आवासीय परिसर में 400 छात्राओं के लिये सर्वसुविधा युक्त आवासीय परिसर के साथ ही शिक्षा की व्यवस्था भी रहेगी। यह छात्रावास अंचल में बहुत बडी परियोजना है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिकाओं के लिये सर्व सुविधा युक्त आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधा एक ही साथ मिल सकेगी। कन्या आवासीय परिसर से कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र की अधिक से अधिक बालिकाए शिक्षित होकर जिले का नाम रोशन करेगी। भूमिपूजन के अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुन्तला डामोर, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री मण्डलोई सहित जनप्रतिनिधि ,विद्यार्थी एवं बडी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

स्टार 99 स्टार 99 हेज डायल कर आधार सीडिंग की पुष्टि कर सकते है
  • राशि लेनदेन के लिए आधार यदि बैक खाते से लिंक है तो किसी भी बैंक से राशि का अंतरण किया जा सकता है
  • पीओएस मशीन से ट्रांजिक्सन का प्रदर्शन किया गया
  • केशलेस लेनदेन किसी सार्वजनिक जगह या सायबर केफे से ना करे

jhabua news
झाबुआ । कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनप्रतिनिधियो एवं शासकीय विभागो के शासकीय सेवको को केशलेस लेनदेन के लिए प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक थांदला श्री कलसिंह भाभर, प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी, एलडीएम श्री अरविंद कुमार सहित जनप्रतिनिध एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे । प्रशिक्षण में केशलंेश लेनदेन के तरीके एवं प्रक्रिया बताई गई प्रशिक्षण में बताया गया कि अपने आधार नम्बर की सीडिंग की स्थिति जानने के लिए स्टार 99 स्टार 99 हेज डायल करके निर्देशानुसार कार्यवाही करे । मोबाईल बैंकिंग के लिए अपना मोबाइल नम्बर बैंक में पंजीयन करवाये । युपीआई एप पर अपना पंजीयन कर किसी भी बैंक से केशलेश लेनदेन कर सकतेे है । इसके लिए स्मार्ट फोन की आवश्यकता होगी । जिसके पास स्मार्ट फोन  नही है वह स्टार 99 हेज का उपयोग कर केशलेश लेनदेन कर सकते है । प्रशिक्षण में पीओएस मशीन से ट्रांजिक्सन का प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षण मे प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने कहा कि शासकीय विभागो में केशलेश लेनदेन ही करे छात्रावास / आश्रामो में खरीदी जाने वाली सभी खाद्य सामाग्री / स्टेशनरी इत्यादि का क्रय केशलेश लेनदेन के माध्यम से ही करे । ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के निर्माण कार्यो एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओ में केशलेश लेनदेन ही करे । प्रशिक्षण में एलडीएम श्री अरविंद कुमार ने बताया कि केशलेश लेनदेन करते  समय किसी भी व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड नम्बर ,सीवीवी नम्बर,एटीएम पिन नम्बर,ओटीपी नम्बर नही बताये ।

वाहन दुर्घटना मे दो की मोत

झाबुआ । आरोपी बोलेरो क्र.ं जी.जे.06 ई.क्यू. 8455 के चालक ने फरि. तेज गति व लापरवाही पूर्वक अपनी वाहन को चलाकर फरि. मुस्तफा की स्कार पीओ कार को टक्कर मार दी जिससे फरि. के ससुर गफार की मृत्यु हो गई व दो अन्य को चोट आई। प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रं0 817/16, धारा  279, 337,304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही एक अन्य घटना मे आरोपी जी.जे. 01 सी.व्हाय. 4983 ट्राला के चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक लाया व रोड़ के किनारे खड़े फरि. मुनेश के मामा पानसिंग मचार को टक्कर मार दी जिसमें आई चोटो के कारण पानसिंग की मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रं0 818/16, धारा  304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया बदनाम

झाबुआ । आरोपी शुभम पिता सुजानमल राठौर अन्य-1 नि.गण दिलीप गेट झाबुआ ने फरि के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें फरि. की माॅ के मोबाईल नम्बर डाल रखे थे, जिसपे लोगो के फोन आने लगे फरि. के द्वारा फेसबुक आईडी के बारे में पुछने पर अश्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रं. 814/16 धारा 294,507,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: