गोड्डा 31 दिसंबर, झारखंड के गोड्डा जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) की राजमहल परियोजना में ललमटिया के डीप माइन्स क्षेत्र भौडाय में गुरुवार रात हुई खदान दुर्घटना में अबतक 16 शव बरामद किये गये है। ईसीएल के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि अबतक कुल 16 शव बरामद कर लिये गये हैं। एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य आज दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर जारी है। लापता मजदूरों की तलाश की कोशिशों लगातार जारी हैं। हालांकि दुर्घटना के चालीस से अधिक घंटे बीतने से खदान में फंसे मजदूरों के जीवित होने की संभावना लगातार कम होती जा रही है। इसबीच राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने बताया कि खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर को भी तलाशी अभियान में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान युद्धस्तर पर जारी है और स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी नजर रख रहें हैं ।
शनिवार, 31 दिसंबर 2016
ललमटिया खदान हादसे में 16 शव बरामद
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें