नयी दिल्ली, 31 दिसंबर, कांग्रेस ने नोटबंदी से भारी नुकसान का दावा करते हुए इस सम्बन्ध में ‘अर्थक्वेक -डिमोनिटाइजेशन ’ शीर्षक से आज एक पुस्तिका जारी की जिसके मुखपृष्ठ पर 9 /11 के मुंबई आतंकवादी हमले से तुलना करते हुए नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था पर 8 /11 का हमला बताया गया है। ग्यारह अध्याय और 16 पृष्ठों वाली इस पुस्तिका में नाेटबंदी से लोगों खासकर गरीबों को हुए नुकसान और तकलीफों का उल्लेख करते हुए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला किया गया है । इसमें ‘नोटबंदी की बेबसी’ शीर्षक से एक मर्मस्पर्शी कविता भी है , जिसमें बताया गया है कि नोटबंदी की वजह से लोगों खासकर गृहिणियों को किस कदर परेशानी झेलनी पड़ी है। कविता की कुछ पंक्तियां इसप्रकार हैं-“ हमें बेबस किया , उसने कतारों दर कतारों में , वो दौलत थी नहीं मेरी, मेरे जीवन की हिम्मत थी।” “ अब काले धन के सपनों पर ,वो परदा डाल देता है , कभी कैशलेस ,कभी बेनामी, बड़ी बातें बनाता है ।”
शनिवार, 31 दिसंबर 2016
‘हमें बेबस किया उसने कतारों-दर-कतारों में’
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें