ईटानगर 30 दिसम्बर, अरुणाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल(पीपीए) ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चावना मीन सहित पांच विधायकों को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल जारी यह निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। निलंबित विधायकों में जाम्बे ताशि, पी डी सोना, सी टी मेइन, जगनू नामचुन और कामलुंग मोस्सांग शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 44 कांग्रेसी विधायकों में से 43 विधायक गत 16 सितम्बर को पार्टी छोड़कर पीपीए में शामिल हो गये थे। पीपीए में शामिल हुये इन विधायकों में श्री खांडू मुख्यमंत्री और श्री मीन उपमुख्यमंत्री बनाये गये थे। सूत्रों के मुताबिक 36 पीपीए विधायकों की आज यहां बैठक होगी, जिसमें पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुना जायेगा।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016
अरुणाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं पांच विधायक पार्टी से निलंबित
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें