उर्जित पटेल की क्षमता पर उठाए चिदंबरम ने सवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

उर्जित पटेल की क्षमता पर उठाए चिदंबरम ने सवाल

chidambaram-raised-question-on-urjit-patel-s-capacity
नयी दिल्ली 30 दिसंबर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल की क्षमता पर सवाल उठाते हुए आज कटाक्ष किया कि उन्हें महज 62 दिन में भारतीय अर्थव्यवस्था की ‘गहरी’ समझ आ गयी। श्री चिदंबरम ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी की नियमित ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले 20 वर्ष के दौरान डॉ सी रंगराजन, डॉ बिमल जालान, डॉ वाई वी रेेड्डी, डॉ डी सुब्बाराव और डॉ रघुराम राजन आरबीआई के गवर्नर रहे हैं और इन सबका कार्यकाल तीन वर्ष से पांच वर्ष का रहा है। ये सभी भारतीय अर्थव्यवस्था के गहरे जानकार माने जाते हैं। नोटबंदी का निर्णय करने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि रिजर्व बैंक के किसी गवर्नर को भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव करने के लिए नोटबंदी की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन डॉ पटेल ने पद संभालने के 62 दिनों के बाद ही यह फैसला कर लिया। डॉ पटेल ने चार सितंबर 2016 को आरबीआई के गवर्नर का पद संभाला था। नोटबंदी का फैसला आठ नवंबर को लिया गया। श्री चिदंबरम ने दावा किया कि आठ नवंबर को आरबीआई के निदेशक मंडल की सिर्फ 30 मिनट की बैठक में नोटबंदी का फैसला किया गया। उन्हाेंने आशंका व्यक्त की कि इसमें निर्धारत प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आरबीआई की इस बैठक का ब्योरा सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: