दीनदयाल उपाध्याय की स्मॄति में जारी होगा ₹100 का सिक्का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

दीनदयाल उपाध्याय की स्मॄति में जारी होगा ₹100 का सिक्का

100-rs-coin-deen-dyal-upadhyay
जन संघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के अवसर पर भारत सरकार 100 रुपए का सिक्का जारी करने जा रही है  शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुरणा ने सरकार के इस फैसले पर प्रसन्नता जताई और बताया कि जन्मशती पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम मे यह 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी होगा ! सिक्को के संग्रहकर्ता बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार  दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के अवसर  पर भारत सरकार की कोलकता टकसाल द्वारा निर्मित सिक्कों के इस सेट में कुल 2 स्मारक सिक्के होंगे पहला ₹100 का 35 ग्राम का  सिक्का जो अन्य धातुओं के मिश्रण के साथ 50% चाँदी का बना होगा जो प्रचलन में नही आयेगा और इसी विषय पर जारी होने वाला दूसरा सिक्का 5रुपए का होगा पीतल और ताम्बे के मिश्रण से बना यह सिक्का  कूछ समय बाद बाज़ारों मे प्रचलन में आ जायेंगा !




कोई टिप्पणी नहीं: