डिरेक्टर अनिल शर्मा वेबसाइट के जरीएे ढूंढेंगे अपनी फिल्म "जीन्यस" कि एक्ट्रेस । - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

डिरेक्टर अनिल शर्मा वेबसाइट के जरीएे ढूंढेंगे अपनी फिल्म "जीन्यस" कि एक्ट्रेस ।

anil-shrma-search-heroine
बॉलिवुड में ‘गदर’, ‘द हीरो’, ‘अपने’ और ‘वीर’ जैसी फिल्में देने वाले अनिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘जीनियस’ से अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च करने जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, जरीन खान और दिव्या खोसला जैसी एक्ट्रेस को लॉन्च कर चुके अनिल अपने बेटे के ऑपोजिट एक फ्रेश चेहरे की तलाश में है। अनिल के अनुसार, ‘मुझे एक फ्रेश चेहरे की तलाश है। मेरे बेटे की उम्र केवल 23 साल है ऐसे में स्टैबलिश एक्ट्रेस को उनके ऑपोजिट कास्ट करना मुश्किल है। इससे पहले भी इतिहास गवाह है कि फ्रेश चेहरों ने बॉलिवुड को कई हिट फिल्में दी हैं।’ अनिल फिलहाल फ्रेश चेहरे को अनोखे अंदाज में ढूंढने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए अनिल खास एक वेबसाइट लॉन्च करने जा रहे हैं जिसमें देशभर के टैलेंट हिस्सा ले सकते हैं। योजना के तहत अनिल वेबसाइट पर स्क्रिप्ट देंगे जहां इंट्रेस्टेड कैंडिडेट स्क्रिप्ट पढ़ अपना वीडियो अपलोड करेंगी। साथ ही कैंडिडेट के लिए पहेली भी रखी जाएगी जिसका आंसर भी उन्हें करना है। अपने इस आइडिया पर अनिल बताते हैं, ‘चूंकि फिल्म का नाम जीनियस है तो हम चाहते थे कि हम इसे थोड़ा ट्रिकी बनाए इसलिए मैंने एक पहेली भी डाल दी है।’ इसके अलावा अनिल की ख्वाहिश है कि इस फिल्म में मुंबई के बाहर की लड़कियों को भी मौका मिले। अनिल बताते हैं, ‘ हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है। ऐसे में कई टैलेंटेड लड़कियां भी हैं जिन्हें मुंबई आने का मौका नहीं मिल पाता है। उनके लिए यह सुनहरा मौका होगा।’ अनिल की यह खोज सितंबर महीने के आखिरी दिन तक चलेगी।




कोई टिप्पणी नहीं: