नयी दिल्ली 31 जनवरी, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सरकार देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिये विशेष ध्यान दे रही है और खेती के विकास के लिये अनेक योजनाओं शुरू की गयी है। श्री मुखर्जी ने आज यहां संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि 2016 में मानसून अच्छा रहने से खरीद फसल की पैदावार में बढाेतरी हुई, रबी की बुआई भी पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत अधिक भूमि पर की गयी है। सरकार किसानों को बुआई के लिये समय से पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर बीज और खाद उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी पैदावार का बेहतर मूल्य भी दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरु करने के साथ ही उन्हें सस्ता ऋण उपलब्ध करने के लिये इंतजाम किये है। किसान क्रेडिड कार्ड को रूपे कार्ड में तब्दिल किया गया है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 12.07 लाख हेक्टेयर भूमि को लाया गया है। श्री मुखर्जी ने कहा कि दालों की कीमतों को रोकने के लिये कदम उठाये गये। देश में दलहन की पैदावार बढाने की दिशा में प्रयास किये गये। किसानों को दलहनों का उचित मूल्य देने के साथ ही 20 लाख टन का बफर स्टॉक बनाया गया। किसानों से आठ लाख टन दलहन की खरीद की गयी।
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
किसानों पर सरकार का विशेष ध्यान: प्रणव
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें