स्वस्थ भारत यात्रा दिल्ली से जयपुर की ओर रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

स्वस्थ भारत यात्रा दिल्ली से जयपुर की ओर रवाना

swasthy-bharat-yatra-depart
नई दिल्ली, स्वस्थ भारत यात्रा आज दिल्ली से जयपुर की ओर रवाना हो गई। भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का संदेश लेकर देश भ्रमण पर निकली स्वस्थ भारत यात्रा टीम महात्मा गांधी के समाधी स्थल राजघाट पर आज पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश चतुर्वेदी, कुमार कृष्णन, शशिप्रभा तिवारी, धीप्रज्ञ द्विवेदी, ऐश्वर्या सिंह, संतोष सिंह, विनोद कुमार, विनय कुमार भारती  सहित स्वस्थ भारत अभियान से जुड़े साथी उपस्थित थे। राजघाट पर जीवीएचएसएस कलपेटा, वायनाड केरल से आए नेशनल कैडेट कोर की बालिकाओं को यात्रा टीम के सदस्यों ने ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ के संदेश से अवगत कराया। दिल्ली के चंद्रशेखर भवन में यात्रा टीम ने अपनी आगामी योजनाओं के बारे में एक बैठक की। यात्रा के अगले पड़ाव के बारे में धीप्रज्ञ द्विवेदी ने बताया कि यह यात्रा जयपुर, कोटा भोपाल,  झाबुआ, गांधीनगर, होते हुए फरवरी के दूसरे सप्ताह में मुंबई पहुंचेगी। यात्रा संयोजक ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि यह यात्रा देश के चारों दिशाओं में जायेगी और देश को बालिका स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। 

नेपाली राजदूत ने दिया स्वस्थ भारत यात्रा को समर्थन
स्वस्थ भारत यात्रा को भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार ने अपना समर्थन दिया है। इंदिरागांधी राष्ट्रीय कला केंद्र पहुंची यात्रा टीम को उन्होंने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सचिदानंद जोशी, समाजवादी चिंतक एच.एन.शर्मा ने भी अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद यात्रा दल ने वरिष्ठ गांधीवादी बसंत जी एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक दीपांकर श्रीज्ञान से मुलाकात कर यात्रा की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्वस्थ भारत ट्रस्ट के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस यात्रा में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, संवाद मीडिया, नेस्टिवा हॉस्पिटल एवं राजकमल प्रकाशन समूह का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने देश भर के युवाओं से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।




कोई टिप्पणी नहीं: