उज्जैन, 31 जनवरी, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के बुधेडी गांव में आज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी का कटा सिर थाने की ओर ला रहा था तभी रास्ते में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधेडी गांव निवासी नारायण सिंह (38) सुबह अपनी पत्नी धनाकुमरबाई को लेकर खेत पर गया। वहां दोनों खेत पर सरसो की फसल की कटाई पर लग गये। इस बीच पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमलाकर उसकी गर्दन काट दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद आरोपी पति पत्नी का सिर हाथ में लेकर थाने की ओर आ रहा था तभी पुलिस को सूचना लगी और उसे रास्ते में गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि नारायण सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
पत्नी की गर्दन काटकर हत्या, सिर थाने लेकर आ रहा पति गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें