लखनऊ 31 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) में आया संकट पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पहल से टल गया। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 20 घंटे में ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महासचिव प्रो़ राम गोपाल यादव का निष्कासन रद्द कर दिया। दोनो का निष्कासन वापस लिये जाने के तत्काल बाद अखिलेश यादव खेमे द्वारा कल आयोजित राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन को भी निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया। पार्टी के संकटमोचक बनकर उभरे श्री खां ने सुबह करीब 10 बजे मुलायम सिंह यादव के घर जाकर उनसे एक घंटे बात की। इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वह मुख्यमंत्री को लेकर मुलायम सिंह यादव के घर गये। मुलायम ने शिवपाल को भी बुला लिया। चारों में करीब डेढ घंटे हुई मंत्रणा के बाद पार्टी में आया संकट टल गया। बैठक में ही अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव का निष्कासन रद्द करने का निर्णय लिया गया।
रविवार, 1 जनवरी 2017
आजम,लालू की पहल लायी रंग,अखिलेश और रामगोपाल का सपा से निष्कासन रद्द
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें