नयी दिल्ली 31 दिसंबर, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देशवासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए देश को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है । राष्ट्रपति ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आज यहां अपने बधाई संदेश में कहा “ मैं भारत और विदेशों में रहने वाले अपने सभी देशवासियों को नये वर्ष की हार्दिक बधाई देता हूं ।“ श्री मुखर्जी ने कामना की कि नया वर्ष हमारे गाैरवशाली देश के लिए प्रगति और समृद्धि लाये । उन्होंने कहा ,“हमें अपने सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए और इस खूबसूरत देश को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए ।”
रविवार, 1 जनवरी 2017
राष्ट्रपति का नये वर्ष में देश को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने का आह्वान
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें