बेनामी संपत्ति के खुलासे के लिए अध्‍यादेश लाए केंद्र : पप्‍पू यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 जनवरी 2017

बेनामी संपत्ति के खुलासे के लिए अध्‍यादेश लाए केंद्र : पप्‍पू यादव

pappu-demand-for-ordinance
पटना 30 जनवरी, जन अधिकार पार्टी (जाप) .लो. के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से बेनामी सं‍पत्ति के खुलासे के लिए अध्यादेश लाने की मांग की है। श्री यादव ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार को बेनामी सं‍पत्ति के खुलासे और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए अध्‍यादेश लाना चाहिए। राजनीतिक दलों को मिलने वाले एक-एक पैसे के चंदे को सार्वजनिक करना चाहिए और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में सर्वाधिक अघोषित चंदा राष्ट्रीय जनता दल(राजद) और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पास आया है। उन्होंने कहा कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमों लालू यादव को बताना चाहिए कि यह पैसा कहां से आया और किसने दिया। सांसद ने राजनीतिक दलों के बही-खातों के ऑडिट की वकालत करते हुए कहा कि पार्टियों को भी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मिलने वाला चंदा कैशलेस होना चाहिए ताकि राजनीति में कालेधन का इस्‍तेमाल पर रोक लग सके। श्री यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव में जाति और धर्म का इस्‍तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और इसे आचार संहिता का उल्‍लंघन माना जाएगा। इसके बावजूद भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में धार्मिक और जातीय उन्‍माद फैलाने की कोशिश की। जाप संरक्षक ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्‍वतंत्रता का अधिकार देता है और धार्मिक स्‍वतंत्रता पर अंकुश लगाने का किसी को अधिकार नहीं है। चुनाव आयोग को इस मामले में हस्‍तक्षेप करना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्‍होंने भाजपा से विवादित मुद्दों को घोषणा पत्र से वापस लेने की मांग की। संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के किसान प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष सूर्य नारायण सहनी, जन अधिकार युवा परिषद के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष मधुकर आनंद, प्रधान महासचिव लव कुमार सिंह और राष्‍ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्‍पू समेत अन्य नेता मौजूद थे। 




कोई टिप्पणी नहीं: