नयी दिल्ली 27 जनवरी, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कश्मीर में हिमस्खलन में सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। श्री मुखर्जी ने सेना प्रमुख बिपिन रावत को भेजे अपने संदेश में कहा,“ मुझे कश्मीर में हिमस्खलन में कुछ सैनिकों की मौत और लापता होने की खबर जानकर दुख हुआ । वहां इस समय राहत और बचाव कार्य चल रहे होंगे। मुझे विश्वास है कि सेना के संबंधित अधिकारी और राज्य सरकार मृत सैनिकों के शोकसंतप्त परिजनों को सभी संभव सहायता और घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि वह मृतकों के शोकसंतप्त परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त करते हैं और सभी घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कश्मीर घाटी में हुए हिमस्खलन में चार लापता सैनिकों के शव बर्फ के भीतर से बरामद हुए हैं और इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। घाटी के दाे स्थानों पर हिमस्खलन से सेना के 24 जवान बर्फ के नीचे दब गये थे। एक सैन्य अधिकारी और छह अन्य जवानों को बचा लिया गया है।
शुक्रवार, 27 जनवरी 2017
प्रणव ने हिमस्खलन में सैनिकों की मौत पर किया शोक व्यक्त
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें