सोनिया ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 26 जनवरी 2017

सोनिया ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को बधाई दी


नयी दिल्ली.26 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आज लोगों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि हर भारतीय इस देश के संवैधानिक मूल्यों को बनाये रखने और इन्हे कमजोर करने वाली ताकतों के साथ संघर्ष करेगा। श्रीमती गांधी ने 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,“भारतीय गणराज्य हमारे संवैधानिक मूल्यों पर ही टिका है।” उन्होंने कहा,“आज के दिन हमे इन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करना होगा ताकि असमानता और अन्याय के खिलाफ भारत की सच्ची भावना और संघर्ष बना रहे। 








कोई टिप्पणी नहीं: