12 कीटनाशकों पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

12 कीटनाशकों पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश

12-pesticides-complete-ban-recommended
नयी दिल्ली 05 फरवरी, मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर दुष्प्रभाव को देखते हुए विशेषज्ञों की एक समिति ने बारह कीटनाशकों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है तथा 2020 तक छह अन्य कीटनाशकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने को कहा है । सरकार ने देश में पंजीकृत 66 कीटनाशकों की समीक्षा करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के पूर्व प्रोफेसर अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी । इस समिति ने अन्य बातों के साथ ही 12 कीटनाशकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा 2020 तक छह अन्य कीटनाशकों को चरणबद्ध ढंग से हटाने की सिफारिश की है। दुनिया के अन्य देशों में इन कीटनाशकों पर प्रतिबंध है लेकिन देश में इन पर प्रतिबंध नहीं होने के कारण किसान धड़ल्ले से इनका उपयोग करते हैं । विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें इन कीटनाशकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने या चरणबद्ध ढंग से हटाने के संबंध में लोगों से सुझाव मांगे गये हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं: